शादी का कार्ड लेकर अखिलेश के घर पहुंचीं प्रिया सरोज, सादगी ने लूटी महफिल

P Sharma 

लाल साड़ी में प्रिया का सादा लुक, हल्के नीले कुर्ते में अदिति यादव रहीं आकर्षण का केंद्र, डिंपल यादव पीले सूट में आईं नजर

लखनऊ ।क्रिकेटर रिंकू सिंह से शादी के बंधन में बंधने जा रहीं मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज छोटी दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित आवास पहुंचीं। जहां उन्होंने अखिलेश यादव और उनके परिवार को शादी का कार्ड देकर आशीर्वाद लिया।

प्रिया सरोज अपने पिता और केराकत विधायक तूफानी सरोज सहित पूरे परिवार के साथ अखिलेश यादव के घर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले अखिलेश यादव को शादी का कार्ड सौंपा। इस दौरान डिंपल यादव और उनकी बेटी अदिति यादव भी मौजूद रहीं।

इस मुलाकात में प्रिया सरोज का लुक हमेशा की तरह सादा लेकिन शानदार रहा। वह लाल शेड की साड़ी में नजर आईं। उनका सादा लुक ही सबका ध्यान खींच रहा था।

वहीं, इस दौरान सबकी नजरें अदिति यादव पर टिक गईं। अदिति हल्के नीले रंग के कुर्ता सेट में बेहद सिंपल और एलिगेंट लगीं। उनकी सादगी ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं, डिंपल यादव येलो सूट में नजर आईं।

बता दें कि प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। अब दोनों  4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां दोनों परिवारों में जोरों पर हैं।

प्रिया ने बताया कि शादी में राजनीति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक सभी को निमंत्रण देंगी। मेहमानों की लिस्ट 15 नवंबर तक फाइनल हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *