P Sharma
दीपावली शॉपिंग के बहाने कमरे पर ले गया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने खोला राज, मां की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा
वाराणसी
वाराणसी में आर्यकन्या डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक पर अपनी ही स्नातक छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेतगंज पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय छात्रा कॉलेज में ग्रेजुएशन तृतीय वर्ष की छात्रा है। आरोपी शिक्षक (40) चेतगंज क्षेत्र में ही किराए के मकान में रहता है।
गुरुवार को शिक्षक ने छात्रा को दीपावली की शॉपिंग कराने के बहाने बुलाया। दोपहर करीब 3 बजे छात्रा घर से निकली। दोनों ने बाजार में खरीदारी की और खाना खाया। इसके बाद शिक्षक उसे अपने कमरे पर ले गया, जहां दुष्कर्म की घटना हुई।
छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर शिक्षक उसे पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के पहुंचने पर शिक्षक ने पहले हादसे की बात कही, लेकिन चिकित्सकों ने मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मां ने पुलिस को बुलाया।
चिकित्सकों ने छात्रा को गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

