P Sharma
बहराइच ।बहराइच जिले के थाना रानीपुर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में शुभम सिंह की हत्या का मामला आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा किया और बताया कि शुभम की प्रेमिका मैना वर्मा ने अपने मंगेतर और होने वाले पति उमेश वर्मा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।ऐसा मामला प्रकाश में आया।पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सारे मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेज दिया।

प्रेमिका मैना वर्मा जिसका शुभम सिंह से संबंध था, उसकी शादी उमेश वर्मा से तय थी, फिर भी उसका शुभम सिंह के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। उमेश वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे शराब पिलाया और फिर मौत के घाट उतार दिया। इस तरह शुभम सिंह की हत्या कर दिया गया। हत्या की वारदात को मैना वर्मा ने खेत में बुलाकर अंजाम दिया था। झाड़ियों में छिपे उमेश वर्मा ने शुभम सिंह पर पत्थर से हमला किया था।
पुलिस ने इस गंभीर और हैरान करने वाले मामले में मैना वर्मा, उमेश वर्मा, अजय वर्मा और अजय कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मैना वर्मा लगातार दोनों लड़कों के संपर्क में थी और उसने ही हत्या की साजिश रची थी।इस तरह साजिश कर्ता लड़की सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।

