P Sharma
*गोंडा।*
जनपद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार उठाने के कारण मैं कुछ लोगों की आंख में खटक रहा हूं। मेरे खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह फर्जी और निराधार हैं।
यह आरोप साजिश के तहत लगाए जा रहे हैं। दरअसल पिछले साल विभाग के ही सफाई कर्मचारी *उत्तरी प्रसाद* जमीन खरीदने के लिए मुझसे पैसा उधार ले गए थे। जब मैंने पैसा मांगना शुरू किया तो वह टाल-मटोल करने लगे।
पैसा न देना पड़े, इसलिए अब उत्तरी प्रसाद और कुछ विरोधी कर्मचारियों ने मिलकर मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
14 मार्च को मैं अपने ड्यूटी स्थल पर था। मेरे ऊपर विकास भवन में झगड़ा करने का झूठा आरोप लगाया गया। इसी तरह 5 मई 2026 को गाड़ी चढ़ाने का भी झूठा आरोप लगाया गया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
मुझे जानकारी मिली है कि उत्तरी प्रसाद पहले भी कई कर्मचारियों और ग्रामीणों के खिलाफ एससी-एसटी का फर्जी प्रार्थना पत्र देकर रुपये की वसूली करते रहे हैं। उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को धमकी दी है कि पूरे परिवार को फंसाकर जेल भिजवा देंगे।
मुझे आशंका है कि उत्तरी प्रसाद कुछ भी कर सकते हैं। इस कारण मेरा परिवार भयभीत और सहमा हुआ है।
मैं जनपद के उच्च अधिकारियों से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। सच्चाई सामने आए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

