गोंडा:ट्रेन में छिपाकर ले जा रहे थे 144 बोतल अवैध शराब, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, 23 हजार की शराब बरामद

P Sharma 

*गोंडा। दिनांक 16.08.2026*  

लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 15566 से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार में शराब की तस्करी करने जा रहा था।

*ट्रेन में छिपी मिली शराब*  

वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ एवं ससुआ लखनऊ के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह यादव के मार्गदर्शन में गठित नारकोटिक्स टास्क टीम ने उपनिरीक्षक सुनील कुमार कसाना और सहायक उपनिरीक्षक बृज किशोर द्विवेदी के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 15566 में संयुक्त चेकिंग की।

मैजापुर और गोण्डा के बीच कोच संख्या B-3, कोच नंबर 213045/ईसी के बेडरोल केबिन से इंग्लिश शराब “Mountain OAK” की 144 पैड बोतल बरामद हुई। कुल 25920 ML शराब की कीमत लगभग 23,040 रुपये आंकी गई है।

*पैसे के लालच में कर रहा था तस्करी*  

पूछताछ में ऑन ड्यूटी कोच अटेंडेंट ने बताया कि उसने ही शराब को बेडरोल केबिन में छिपाकर रखा था। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वह अधिक दाम पर वहां सप्लाई करने वाला था।

गाड़ी के गोण्डा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार राय और सउनि डी के चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। आरोपी को जब्त शराब सहित ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*  

गिरफ्तार कोच अटेंडेंट की पहचान आकाश कुमार पोदार पुत्र अशोक कुमार पोदार, निवासी वार्ड नंबर 11 बघरा, थाना बहेरी, जिला दरभंगा बिहार, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत समय 09.20 बजे गिरफ्तार कर जब्त शराब के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी गोण्डा को सुपुर्द कर दिया गया।

*बरामदगी टीम*  

कार्रवाई में आरपीएफ नारकोटिक्स टीम के 16 जवान और रेसुब गोण्डा के सउनि डी के चतुर्वेदी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *