15 अगस्त से पहले RPF का सख्त एक्शन,गोंडा जंक्शन पर सघन चेकिंग, यात्रियों को दी सुरक्षा की सीख

P Sharma 

*गोंडा।* स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल ने गोंडा जंक्शन और  में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। 

गुरुवार को सहायक सुरक्षा आयुक्त गोंडा एवं एरिया मैनेजर पूर्वोत्तर रेलवे की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक RPF अनिरुद्ध राय, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव व स्वान दस्ते ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान यात्री हाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल घर की बारीकी से जांच की गई। साथ ही यात्रियों को जागरूक किया गया कि वे ट्रेन में चेन पुलिंग न करें, मानव तस्करी और जहरखुरानी से सावधान रहें, सामान की चोरी न होने दें, ट्रेन पर पत्थर न मारें और चलती ट्रेन में सेल्फी न लें। यात्रियों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर *139* की भी जानकारी दी गई।

चेकिंग के दौरान अनाधिकृत प्रवेश, मानव तस्करी और प्रतिबंधित सामानों की जांच की गई। हालांकि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। RPF अधिकारियों ने यात्रियों से देश की सुरक्षा में सहयोग की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *