P Sharma
*”शाहजहांपुर के स्कूल में शर्मसार करने वाली हरकत: टीचर ने छात्राओं से बदलवाया बच्चे का डायपर, लगवाई झाड़ू”*
*शिकायत पर घर पहुंचकर दी धमकी, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार*
*शाहजहांपुर।*
*तिलहर के खनपुरा प्राथमिक विद्यालय* में एक सहायक अध्यापिका पर छात्राओं से अमानवीय काम करवाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि टीचर ने छात्राओं से न सिर्फ *अपने बच्चे का गंदा डायपर बदलवाया* बल्कि *झाड़ू लगवाने, पैर धुलवाने-दबवाने* जैसे काम भी करवाए।
बुधवार को छात्राओं का *वीडियो भी सामने आया* जिसमें बच्चियां अपनी आपबीती बता रही हैं।
*”मैडम हमसे झाड़ू-डायपर बदलवाती हैं”*
नजरपुर गांव के निवासी *वकील संतोष कुमार* ने बताया कि उनकी 3 भतीजियां कक्षा-4 में इसी स्कूल में पढ़ती हैं। आरोप है कि *सहायक अध्यापिका प्रिया सिंह* बच्चियों से *सिर के जुएं दिखवाती, स्कूल में झाड़ू लगवाती* और *अपने बच्चे को खिलाने के साथ उसका गंदा डायपर भी बदलवाती* हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चियों से *गंदा कच्छा सुखाने के लिए डलवाया* जाता है। टीचर उनसे *पैर धुलवाती और दबवाती* भी हैं। यह सब कई दिनों से चल रहा था, लेकिन डर के कारण बच्चियों ने किसी को नहीं बताया।
*शिकायत पर घर पहुंचकर दी धमकी*
संतोष के मुताबिक *11 अगस्त की दोपहर* परिवार के लोग स्कूल पहुंचे और टीचर से बात की तो उन्होंने बदतमीजी की। छुट्टी के बाद टीचर उनके घर पहुंचीं और धमकाया कि *”उनका कुछ नहीं होगा, परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।”*
*छात्राओं ने लगाए और भी आरोप*
छात्राओं ने बताया कि टीचर उन्हें *”चुड़ैल” कहकर बुलाती* हैं। टीका लगाकर स्कूल आने पर मना करती हैं और *जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल* भी करती हैं। शिकायत करने पर मारपीट भी की गई।
*बीएसए ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन*
मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। *बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव* ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर *कड़ी कार्रवाई* की जाएगी।
शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

