1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार, लखनऊ से दिल्ली-NCR तक सेक्स रैकेट चलाने का आरोप”,50 की उम्र में जवान दिखने के लिए कराई 7 प्लास्टिक सर्जरी, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

P Sharma 

*लखनऊ।*

लखनऊ पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट और विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में ठहराने के मामले में वांछित *उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा* को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लोला करीब *1 साल से फरार* चल रही थी और अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रही थी।

मंगलवार रात *ओमेक्स आर-2 बिल्डिंग* में दबिश देकर उसे पकड़ा गया। इसके बाद उसे संबंधित खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया।

*2025 में हुआ था रैकेट का खुलासा*

पुलिस के अनुसार *21 जून 2025 को ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट* में छापेमारी के दौरान उज्बेकिस्तान की दो युवतियां *होलिडा और नीलोफर* पकड़ी गई थीं। पूछताछ में लोला का नाम सामने आया था। आरोप है कि लोला ही दोनों को भारत लेकर आई थी और उन्हें नेटवर्क से जोड़ा था।

*लखनऊ से दिल्ली-NCR तक फैला था नेटवर्क*

पुलिस का दावा है कि लोला लंबे समय से भारत में रह रही थी। वह *लखनऊ, दिल्ली-NCR* समेत अन्य जगहों पर *स्पा सेंटर, होटल और फ्लैट* के जरिए नेटवर्क संचालित करती थी। आरोप है कि वह विदेशी युवतियों को भारत बुलाकर देह व्यापार में शामिल कराती थी और कमीशन लेती थी।

वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद भी उसके भारत में रहने और *आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस* जैसे दस्तावेज नियम विरुद्ध बनवाने का भी आरोप है।

*जवान दिखने के लिए कराईं 7 सर्जरी*

जांच में सामने आया कि लोला ने अपनी उम्र छिपाने और जवान दिखने के लिए *चेहरे, होंठ और शरीर के अन्य हिस्सों की 7 बार प्लास्टिक सर्जरी* कराई थी। इस मामले में *डॉक्टर विवेक गुप्ता* की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

*मोबाइल से मिले अहम सुराग*

पुलिस ने लोला के पास से *मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज* बरामद किए हैं। मोबाइल में मिले साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पूछताछ में कई राज्यों में फैले नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *