P Sharma
गोंडा”मकान बेचकर दिया पैसा, अब किराये के कमरे में मां और दिव्यांग बहन के साथ काट रहा दिन”
*पैसे के लालच में एक गरीब का घर भी गया और इज्जत भी।*
*इटियाथोक निवासी मनोज कुमार जायसवाल ने जमीन खरीदने के लिए 11 लाख रुपए दिए।*
*लेकिन न जमीन मिली, न पैसा वापस। अब पैसा मांगने पर गाली और जान से मारने की धमकी मिल रही है।*
*”मकान बेचकर दिया 11 लाख, हाथ लगा सिर्फ एक कमरा”*
*पीड़ित मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्होंने विपक्षी आनंद द्विवेदी को जमीन खरीदने के लिए 11 लाख रुपए दिए थे।*
*इसमें कुछ पैसा ऑनलाइन और कुछ नगद दिया गया।*
*इस रकम के लिए मनोज को अपना मकान तक बेचना पड़ा था।*
*लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी न तो जमीन मिली और न ही पैसा वापस हुआ।*
*जब मनोज ने पैसा वापस मांगने का दबाव बनाया तो आनंद द्विवेदी ने उसे जानकी नगर स्थित अपने घर में एक कमरा देकर रहने को कह दिया।
*मनोज का कहना है कि वह बेघर हो चुका है।*
*घर में उसकी बूढ़ी मां और एक दिव्यांग बहन है, जिसका खर्च वह अकेले उठाता है।*
*पेट पालने के लिए वह ऑटो चलाता है और उसी से किसी तरह घर का खर्च चलाता है।*
*पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपना पैसा मांगने जाता है तो उसे गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है।*
*SP से लगाई गुहार, जांच का आश्वासन*
*न्याय की उम्मीद में पीड़ित मनोज कुमार 11 अगस्त को पुलिस अधीक्षक गोंडा से मिला।*
*उसने पूरी आपबीती सुनाई और अपना पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की।*
*पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।*
*SP ने शीघ्र आवश्यक और उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।*
*”एक गरीब का सब कुछ लूट लिया… अब सिर्फ इंसाफ की आस”*
*पीड़ित परिवार प्रशासन से मदद की मांग कर रहा है।*

