शक ने ली जान: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जला दिया

P Sharma 

कन्नौज के जगतपुर गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात, आग बुझी तो मिला सिर्फ कंकाल, पति बच्चों को लेकर फरार

कन्नौज

कन्नौज में पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। आरोप है कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका किसी और से अफेयर चल रहा है।

गुरुवार सुबह 7 बजे पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधा, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग भागकर आए।

पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकलकर्मी अंदर पहुंचे तो महिला का कंकाल मिला।

घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव की है। मृतक की पहचान सोनम के रूप में हुई है। पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू बच्चों को लेकर फरार है।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *