गोंडा:लाइट इंजन से टकराई बोलेरो,चार लोग हुए चोटिल

P Sharma 

गोंडा। करीब 12:01 पर मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ के द्वारा सूचना दिया गया कि गेट संख्या 6C पर गंगाधाम-बंगाई के मध्य लाइट इंजन से बोलेरो संख्या UP 43 AT 7676 का टक्कर हो गया है जिसमें चार से पांच व्यक्ति चोटिल हो गए हैं। उक्त सूचना के लगाव में तत्काल पोस्ट पर उपलब्ध कांस्टेबल गोविंद कुमार खरवार कांस्टेबल आनंद कुमार कांस्टेबल श्रवण कुमार साहनी एवं सहायक उपनिरीक्षक रामदत्त साथ सुरक्षा उपकरण साथ लेकर बाय रोड गेट संख्या 6C पर सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल गोंडा साथ स्टाफ गेट संख्या 6 सी पर समय 12/30 बजे पहुंचने पर पाया कि मौके पर कोई भी क्षतिग्रस्त बोलेरो नहीं थी, ना ही लाइट इंजन मौजूद था। मौके पर उपस्थित संरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह एक मॉक ड्रिल है। मौके पर सभी विभागों के उच्च अधिकारी एवं स्टाफ भी पहुंचे। संरक्षा अधिकारी द्वारा मॉक ड्रिल घोषित किए जाने पर सभी अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए।बहरहाल यह बहुत गंभीर विषय है, अगर ऐसी स्थिति बनी है ,तो पूर्ण जांच होनी चाहिए,दोषियों के खिलाफ कार्यवाही शख्त होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *