सिटी मांटेसरी स्कूल में परीक्षा फल वितरण समारोह,नए सत्र का आगाज

गोंडा। बहराइच रोड पर स्थित सिटी मॉन्टेसरी इंटर कालेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा में पोजीशन पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष राम बुझारत द्विवेदी और बार काउंसिल के सदस्य राम प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित परीक्षा फल वितरण समारोह में इंटरमीडिएट और हाई स्कूल में सबसे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं को अंगवस्त्र और पेन डायरी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा,पूर्व प्रधानाचार्य एस पी पाठक,उप प्रधानाचार्य सुनीत श्रीवास्तव,एम एन शुक्ला सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *