P Sharma
यू पी।मुरादाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने युवाओं को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक संकट में डाल दिया है। सात महीनों में करीब एक हजार युवाओं ने 50 लाख से ऊपर रुपये गंवा दिए। कई परिवार कर्ज और तंगी से जूझ रहे हैं।
यूपी के मुरादाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की अधिक लत युवाओं के लिए किसी जानलेवा से कम साबित नहीं हो रही है। बीते सात महीनों में जिले के करीब एक हजार युवा कुल 50 लाख से ऊपर रुपये हार चुके हैं। इस जुवा के लत ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को खत्म कर दिया, बल्कि परिवारों को भी मानसिक तनाव और तंगी की स्थिति में ला कर के खड़ा कर किया। कई घरों में पढ़ाई-लिखाई और रोजगार जैसी बुनियादी चीजों पर भी बहुत बुरा असर पड़ चुका है।
केंद्र सरकार ने अब बनाया नया कानून,लोगो को जगी उम्मीद
ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस पर सख्त कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि कानून लागू होने के बाद इस लत पर रोक लगेगी और परिवारों को आर्थिक व मानसिक संकट से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि नया कानून गेमिंग कंपनियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बाध्य करेगा,ताकि किसी के भी ठगी की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर सके।

