गोंडा:मृतक गोविंद शर्मा के तेरही संस्कार के लिए अखिल भारतीय बढ़ई महासभा ने दिया आर्थिक सहायता

P Sharma 

_संगठन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, परिवार को ₹10,000 की मदद

गोण्डा (बभनजोत): अखिल भारतीय बढ़ई महासभा ने एक बार फिर मानवीयता और सामाजिक एकजुटता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हाल ही में मारे गए गोविंद शर्मा के तेरही संस्कार हेतु उनके परिजनों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

ज्ञात हो कि गोविंद शर्मा की कुछ दिन पूर्व निर्मम हत्या कर दी गई थी। वे बढ़ई समाज के सम्मानित और प्रतिभाशाली सदस्य थे। इस हृदयविदारक घटना से पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

सहायता राशि सौंपते समय महासभा के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्राम शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया

 अखिल भारतीय बढ़ई महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। जब हमारे समाज के किसी सदस्य पर विपत्ति आती है, तो हमारा दायित्व है कि हम एकजुट होकर उसका साथ दें।

महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री ओमप्रकाश शर्मा ने फोन पर बताया कि संगठन की इस संवेदनशील पहल की व्यापक सराहना हो रही है। यह कदम समाजसेवा और सामाजिक एकता की मिसाल है, जो अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

घटना स्थल पर प्रदेश महासचिव श्री राम सूरत शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री राम अजोर शर्मा, जिला सचिव डॉ. आर. पी. शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी—महेंद्र कुमार शर्मा, राम तीर्थ शर्मा, संदीप शर्मा, अलखनिरंजन शर्मा, सुनील शर्मा, दौलत शर्मा, जयजय राम शर्मा, संजय शर्मा, संतोष शर्मा, विजय बहादुर शर्मा—उपस्थित रहे। सभी ने समाज के लिए निरंतर सहयोग करते रहने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *