गोंडा:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निरोधक दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

P Sharma 

गोंडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निरोधक दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज गोंडा से आए हुए विशिष्ट अतिथियों डॉ. उमेश भारद्वाज, कमल मिश्रा, दिलीप शुक्ला और आलोक तिवारी द्वारा युवाओं को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षार्थियों को नशा न करने तथा समाज को भी इससे मुक्त करने की सामूहिक शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रशिक्षार्थियों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षार्थियों ने “नशामुक्त भारत” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।  

 

इसके अतिरिक्त, राग-रागिनी कला मंच द्वारा शहीद रजा एवं उनकी टीम के द्वारा अत्यंत प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई । जिनका उद्देश्य युवाओं को नाटक, गीत, कविता और संवाद के माध्यम से धूम्रपान, तंबाकू, शराब जैसे नशे से होने वाले दुष्परिणामों को दर्शाया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को नशा ना करने और उनसे होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया और नशा मुक्ति के लिए टिप्स भी साझा किया गया । प्रशिक्षार्थियों द्वारा एक रैली भी कराई गई ।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रशिक्षार्थियों को एक मोमेंटो भी भेट किया गया, कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग ऑफिसर विजय बरवार ने किया ,कार्यक्रम में उपस्थित ट्रेनिंग ऑफिसर सत्येंद्र कुमार ,शिवाकांत तिवारी जी ,अनुदेशक उत्तम वर्मा ,अभिजीत सर ,रजत कुमार ,मधुसूदन विश्वास, कृष्ण कुमार, अशोक तिवारी, कृपाराम, रामनिवास शर्मा,विवेक कुमार और विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षार्थी गण भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *