गोंडा:50 हजार का इनामी बदमाश परसपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार

  P Sharma 
एस0टी0एफ0 लखनऊ व थाना परसपुर की टीम द्वारा थाना परसपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 246/2025 व 247/2025 धारा 305/331 (4)/324 (2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित 50,000/- रु0 के इनामिया शातिर बदमाश ज़ाकिर पुत्र बरकत अली नि० ग्राम सरदार पुरवा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोण्डा को थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुसुण्डा में ब्रह्म बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रुपये 1570/- व एक अदद नीले रंग का मोबाईल फोन itel (की पैड) बरामद किया गया।

 11 जुलाई 2025 को वादी राकेश कुमार रस्तोगी पुत्र स्व० श्री रमेश प्रसाद रस्तोगी निवासी कस्बा परसपुर जनपद – गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में सूचना दी गई कि ग्राम लच्छन पुरवा, डेहरास (परसपुर रगडगंज मार्ग) पर देशी शराब व बीयर की संयुक्त दुकान है जहाँ से दिनांक 02.07.25 को रात में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 32000/ रूपया नगद व एक पेटी बीयर कीमत करीब 3840/ रुपया चुरा ले गये है, तथा मुकेश कुमार जायसवाल पुत्र श्री रमेश जायसवाल निवासी आंटा परसपुर थाना परसपुर गोण्डा द्वारा सूचना दी गई कि धर्मनगर चौराहा के पास उसकी देशी शराब तथा वीयर की दुकान है जहाँ से दिनांक 07.07.25 को रात में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 12 किंगफिशर अल्ट्रामैक्स बीयर एवं 04 एलीफैन्ट बीयर की चोरी कर ली है । जिसका मुकदमा परसपुर थाने में दर्ज किया गया। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 50,000/-का ईनाम घोषित किया गया था।

पूछताछ में अभियुक्त ज़ाकिर द्वारा बताया गया कि वह और उसके अन्य साथी मिलकर चोरी करते थे। लगभग पाँच छः महीने पहले लच्छन पुरवा डेहरास में कम्पोजिट बीयर की दुकान में सेंध काटकर चोरी की थी जिसमें मिले रुपये को सब लोग बराबर बराबर बांट लिये थे जिसमें मुझे 5000 रूपया हिस्सा मिला था। उसके बाद हम लोगों ने मिलकर धर्मनगर बीयर की दुकान में भी चोरी की थी जिसमें मिले पैसे भी सभी लोगो में बराबर बराबर बंट गये थे । इसके बाद मुझे चोरी करने से फायदा होने लगा और मैंने जनपद गोण्डा में कई जगहों पर चोरियाँ की जिस कारण पुलिस मुझे खोज रही थी जिस कारण जगह बदल बदल कर छुप कर रह रहा था। मुझे पता चला कि मेरे ऊपर ईनाम घोषित हो गया है जिस कारण मैं नेपाल भागने से पहले अपने परिवार से मिलने के लिये अपने गाँव जा रहा था,तभी पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *