महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने वाले पंकज धीर की कैंसर से हुई मौत,जानिए 68 वर्ष के अभिनेता के साथ क्या हुआ

P Sharma 

बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता पंकज धीर का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है।बीआर चोपड़ा की महाभारत में वीर और त्रासद कर्ण के रूप में लाखों लोगों के बीच प्रसिद्ध, पंकज धीर 80 और 90 के दशक के उत्तरार्ध में भारतीय टेलीविजन पर सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक थे। उनकी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और अविस्मरणीय अभिनय ने उन्हें घर-घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया था, और दशकों बाद भी, प्रशंसक आज भी उनके चेहरे को कर्ण से जोड़ते हैं।

अभिनेता पंकज धीर का निधन कैंसर की रीकरेन्स के कारण हुआ है, जिसका मतलब यह है कि उनका इलाज के बाद फिर से कैंसर वापस आ गया था। अभिनेता राजा मुराद ने बताया कि पंकज का कई दिनों से इलाज चल रहा था। कैंसर उनके पूरे शरीर में फैल गया था. पंकज धीर केवल 68 वर्ष के थे।वे कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी, जिससे उनकी हालत सामान्य हो गई थी, लेकिन कैंसर फिर से उभर आया और उनकी हालत बिगड़ गई।

डॉक्टरों के अनुसार, कभी-कभी सर्जरी, रेडिएशन या कीमोथेरेपी के बाद भी कुछ कैंसर सेल्स शरीर में छिपी रह जाती हैं. समय के साथ, जैसे-जैसे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती जाती है, ये कोशिकाएं फिर से एक्टिव हो जाती हैं और कैंसर को वापस ला देती हैं. इसके अलावा, कैंसर का प्रकार और फेज, और व्यक्ति की लाइफस्टाइल भी इसके दोबारा होने के खतरे को प्रभावित करती है. उदाहरण के लिए, फेफड़े, कोलेन या स्तन कैंसर के दोबारा होने की संभावना अधिक होती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के मरीजों के साथ ऐसा कई बार होता है।जब इलाज या सर्जरी के बाद कुछ समय के लिए कैंसर के लक्षण पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं, लेकिन बाद में कैंसर रीकरेन्स के रूप में यह फिर से वापस लौट आता है।

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक, इलाज के बाद कैंसर का दोबारा उभरना बहुत गंभीर और अचानक हो सकता है, क्योंकि यह इलाज के बाद बची हुई कोशिकाओं या शरीर के अन्य भागों में फैल चुकी कोशिकाओं के कारण हो सकता है. यह स्थिति कैंसर के अचानक व्यवहार को दर्शाती है, क्योंकि कुछ कोशिकाएं इलाज के प्रति प्रतिरोधी हो सकती हैं और बढ़ती रहती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *