Pramod Sharma
राजस्थान ।चपरासी सहित फोर्थ क्लास कर्मचारियों के 53,749 पदों के लिए राजस्थान में निकली भर्ती में युवाओं की जमकर रुचि देखने को मिल रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए अब तक 19 लाख से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। बड़ी बात यह है कि इस भर्ती में केवल 10वीं पास योग्यता मांगी गई है, लेकिन बड़ी संख्या में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी धारकों ने भी आवेदन किया है।आपको बता दें इस भर्ती के के लिए शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है, लेकिन सरकारी नौकरी की डिमांड के चलते उच्च शिक्षित युवा भी मैदान में उतर आए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव डॉ. भागचंद बधाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती बनने जा रही है।
राजस्थान:रोजगार की चाहत, PhD,BTech,Bed डिग्री धारकों ने चपरासी पद के लिए किया आवेदन,53749 पदों के लिए भर्ती

