P Sharma
गोंडा। उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह,कांस्टेबल संजय सिंह तथा कांस्टेबल विवेक सिंह एवं राजकीय रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव साथ ने संयुक्त गस्त के दौरान प्लेटफार्म दो के पश्चिम तरफ शौचालय के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिले। उन दोनों को मौके पर रोकने का प्रयास किया गय तो मौके से भागने लगे। उनको तत्काल वहीं पर पकड़ लिया गया तथा पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद अहद उर्फ मोहम्मद अहमद पुत्र स्वर्गीय मुर्तजा निवासी महारानीगंज घोसियाना थाना कोतवाली नगर गोंडा उम्र 20 वर्ष तथा मोहम्मद अल्तमश पुत्र जियाउल्लाह निवासी महारानीगंज घोसियाना थाना कोतवाली नगर जिला गोंडा उम्र 20 वर्ष बताया तथा बताया कि वह दोनों स्टेशन पर आकर प्लेटफार्म पर आने वाले जाने वाली गाड़ियों में चढ़कर पैसेंजर का मोबाइल/घड़ी इत्यादि सामान चुरा लेते हैं जिसे बेचकर नशे की जरूरत को पूरा करते हैं। मौके पर तलाशी लिया गया तो उनके पास से एक वीवो मोबाइल फोन तथा दो कलाई घड़ी बरामद हुई।

