कुशीनगर: तीन बेटों ने अपने ही पिता को ईंट से कूच कर मार डाला

Pramod Sharma

कुशीनगर में तीन बेटों ने अपने ही पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है।आरोपी बेटे अपने पिता द्वारा जमीन बेचने से नाराज थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना हुई है। तीन बेटों ने मिलकर अपने पिता के साथ मारपीट किया और  पत्थर से उनका सिर कुचलकर हत्या कर दिया। वारदात के बाद तीनों बेटे मौके से फरार हो गए।पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।घटना कुशीनगर के नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर 11 वैष्णव नगर में मंगलवार सुबह की है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अनीस पुत्र हलिम (55) के रूप में हुई एक है।मामले की प्राथमिक जांच में पता चला है कि, अनीश ने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी। इस बात को लेकर उनके तीनों बेटे नाराज थे।मंगलवार की सुबह इस मुद्दे पर तीनों बेटों की अनीश के साथ बहस हुई और देखते ही देखते आरोपी बेटों ने अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *