भारतीय डाक विभाग ने बंपर भर्ती का किया एलान,भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग ने बंपर भर्ती का ऐलान किया है। भारतीय डाक ने डाक विभाग के विभिन्न कार्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों  की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 21,413 पदों पर भर्ती निकाली है।

 

कक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी  पाने का यह सुनहरा अवसर है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए पुरुष-महिला सभी आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार 3 मार्च, 2025 तकindiapostgdsonline.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म सुधार विंडो 6 से 8 मार्च, 2025 तक खुलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *