Pramod Sharma
नोएडा । सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार निवासी चोटपुर, बहलोलपुर थाना सेक्टर 63, अपनी पत्नी मोनिका उर्फ मोनी (उम्र 22 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से मंदिर में पूजा कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे एसजेएम अस्पताल के पास पहुंचे, तभी एक कार (नंबर यूपी 14 एफसी 3702) ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस और यातायात कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया। फिलहाल, परिजन थाने में मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि कार चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोप यह भी है कि इस घटना से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर रास्ते को जाम करने की बात की है। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया हुआ है

