रामपुर: सड़क के किनारे खड़े पिता,पुत्र और बहू को ट्रक ने मारी टक्कर,तीनो की दर्दनाक मौत

Pramod Sharma

रामपुर: बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव के पास की है। केमरी थाना क्षेत्र के सुनारखेड़ा गांव निवासी मियां जान (68 वर्ष), उनके बेटे मोहम्मद आमीन (37 वर्ष) और बहू शकीना बी (35 वर्ष) रविवार रात किसी रिश्तेदार के यहां बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। रात में करीब 11 बजे जब वे धावनी हसनपुर गांव के पास पहुंचे, तो मियां जान ने बाइक रोककर किसी से फोन पर बात करनी शुरू कर दी। उन्हें रुका देख आमीन और शकीना भी अपनी बाइक रोककर वहीं ठहर गए।तीनों लोग सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर ही रहे थे कि बिलासपुर की ओर से आ रहा भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे तीनों को कुचलता चला गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *