P Sharma
उन्नाव । देर रात ट्रांस गंगा सिटी के पास पुलिस वाहन चेकिंग लगाई गई। पुलिस में स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया। बदले में स्कूटी सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही सतर्क हुई पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और स्कूटी सवार को गोली मार दी। जिसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की छानबीन में जानकारी हुई कि स्कूटी सवार बीते दिनों 10 वर्षीय बच्चों की हत्या का आरोपी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ की घटना आज 4 सितंबर की रात 3 बजे की है। जब वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र की है।

