गोंडा:आई टी आई में न्यू एकेडमिक वीक ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने फीता काट कर किया कार्यक्रम की शुरुवात

P Sharma 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में सत्र 2025 – 26 के लिए *New Academic week Orientation* साप्ताहिक कार्यक्रम के चौथे दिवस को संस्थान प्रधानाचार्य  राम सिंह ने फीता काट कर शुभारंभ किया , प्रधानाचार्य में अपने उद्बोधन में नव प्रवेशित प्रशिक्षार्थियों को आई टी आई से मिलने वाली ट्रेनिंग का महत्व और ट्रेनिंग करने के पश्चात मिलने वाले रोजगार / अप्रेंटिस और पी एम इंटर्नशिप योजना,स्वावलंबी बनने के अवसर को बड़े ही संजीदा तरीके से प्रेरित किया ।

अन्य योजनाएं जैसे छात्रवृत्ति टेबलेट वितरण और शॉर्ट टर्म कोर्स की जानकारी दिए जाने के साथ साथ सभी प्रशिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की  सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में सबसे पहले स्वागत गीत ,देवी वंदना और देश गीत बालिकाओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

तत्पश्चात विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षार्थियों ने दोहा ,गजल , हास्य व्यंग्य, मोटिवेशनल स्पीच देकर अपने प्रतिभा को दिखाया वही अनुदेशक अभिजीत सिंह ने और कृपा राम यादव ने कार्यक्रम में ताली का महत्व और गुरु भक्ति / गुरु महानता पर भावुक गीत सुना कर सभी का मन मोह लिया , तकनीकी शिक्षा विषय पर वाद विवाद में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया अंत में प्रशिक्षार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर प्रधानाचार्य  ने देकर सबको संतुष्ट किया और यह भी कहा कि किसी भी प्रकार का प्रॉब्लम अगर ट्रेनिंग के दौरान आती है तो आप सीधे मुझे भी संपर्क कर सकते हैं मैं हर संभव आपकी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए तत्पर रहूंगा । कार्यक्रम में वरिष्ठ फोरमैन सत्येंद्र कुमार ,शिवाकांत तिवारी, अनुदेशक रजत सर मधुसूदन विश्वास ,ओ पी भारती, कृष्ण कुमार ,प्रीति मैडम, दीपक श्रीवास्तव,गजेंद्र पांडे अजीत भारती,आदर्श कुमार ,अरविंद कुमार नितिन यादव,सोनू यादव इत्यादि के सहयोग और कार्यदेशक विजय बरवार के उत्कृष्ट संचालन से कार्यक्रम सफल हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *