P Sharma
गोंडा।ग्राम कलंदर पर चौबे थाना कोतवाली नगर के रहने वाले विनोद मोहन चौबे ने बताया कि उनकी पत्नी सुशीला देवी आयु करीब 46 साल 27 फरवरी सुबह 6 बजे से लापता है,उनका कहना है कि वे ठीक ठाक हालत में थी और अचानक घर से गायब हो गई।जिसकी वजह से घर में लोग बहुत परेशान है।परिवार आशंकित है कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है।गुमशुदगी की तहरीर नगर कोतवाली में दिया गया है।पुलिस से अपील किया गया है की शीघ्र उचित कार्यवाही करते हुए महिला की बरामदगी किया जाए।
गोंडा: शौच के लिए घर से निकली महिला हुई लापता,परिवार में मचा कोहराम

