P Sharma
गोंडा ।दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है,ऐसा कोई दिन नहीं बीतता है,जिस दिन जिले में कोई न कोई सड़क दुर्घटना न घटित हो ,सबसे अधिक दुर्घटना गोंडा फैजाबाद रोड पर हो रही है,जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे है,शुक्रवार को मझारे गांव के रहने वाले छेदी मौर्या अपनी बहू को श्री राम अस्पताल अयोध्या डॉक्टर को दिखाने के लिए बाइक से जा रहे थे।
नंदनी नगर के आगे ग्राम बालापुर के पास उनकी बाइक ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली और बस के बीच में आ गई जिससे वे बाइक सहित जमीन पर गिर पड़े, छेदी मौर्या का एक पैर बुरी तरह टूट गया जब कि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।स्थानीय लोगो ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दिया,पुलिस ने गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल भेजा।

