P Sharma
आज दिनांक 29/11/2025 को विद्युत उपकेंद्र दुबह बाजार अंतर्गत दुबह बाजार में विद्युत बिल समाधान योजना 2025 के दृष्टिगत ढोल नगाड़ों के साथ उपखंड अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विद्युत बिल बकायेदारों को संपूर्ण ब्याज माफी के साथ 25 प्रतिशत मूल धन में छूट की जानकारी दी गई एवं जमा करने के लिए प्रेरित किया गया l ऐसी योजना सरकार ने पहली बार लागू किया है जिसमें ब्याज के साथ साथ मूल धन में भी भारी छूट दी गई है । अभियान में फीडर प्रभारी अर्जुन कुमार पाल, अवर अभियंता आदर्श ओझा , टी जी सेकेंड मुकेश मिश्रा, लाइन मेन रमेश कुमार, राहुल तिवारी, अरविंद मिश्रा, सुधांशु, इंद्रदेव पांडेय, अर्जुन शुक्ल, छोटकउ दुबे, दद्दू तिवारी उपस्थिति रहे।

