गोण्डा:सेवानिवृत्त होमगार्ड्स विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

P Sharma 

गोंडा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन गोण्डा के तत्वावधान में सेवानिवृत्त होमगार्ड्स विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम बागेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण बलरामपुर रोड इटियाथोक गोण्डा में किया गया। कम्पनी इटियाथोक के सेवानिवृत्त हुए होमगार्डस उमाप्रसाद मिश्रा, श्रीराम दूबे, जनार्दन प्रसाद शुक्ला, रामेश्वर प्रसाद सैनी, लालमणि मिश्रा को अंग वस्त्र, मिष्ठान,धार्मिक ग्रंथ,शाल आदि उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेन्द्र अंकम ओझा ने किया व संचालन सुरेश कुमार पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बी ओ अयोध्या प्रसाद ओझा बलरामपुर व अनिल द्विवेदी समाजसेवी इटियाथोक रहे। कार्यक्रम का आयोजन सुरेश कुमार पाण्डेय व सहयोग कम्पनी के सभी जवानों का रहा।

इस अवसर पर प्लाटून कमांडर हरीराम, विजय शंकर शुक्ल,रामबरन पाण्डेय, रामकुमार शुक्ला,अजय कुमार तिवारी, लक्ष्मीधर तिवारी,बब्बन वर्मा, रामसूरत गौतम, सुरेश चन्द्र दूबे,रामजग पाण्डेय,आरक्षी प्रमोद यादव व शनिदेव मंदिर महन्त सहित काफी संख्या में होमगार्डस जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *