P Sharma
गोंडा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन गोण्डा के तत्वावधान में सेवानिवृत्त होमगार्ड्स विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम गांधी पार्क गोंडा में आयोजित किया गया।

जिसमें कम्पनी झंझरी के सेवानिवृत्त हुए जवान रामतेज मौर्या व रामबहादुर, को एसोसिएशन द्वारा अंगवस्त्र मिष्ठान, छाता,टार्च,धार्मिक ग्रंथ, साल,व नगद धनराशि उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेन्द्र अंकम ओझा ने सेवानिवृत्त हुए जवानों के शेष जीवन खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। और शाशन से निवेदन किया कि होमगार्ड्स जवानों का पी एफ कटौती किया जाय। और आयुष्मान कार्ड जारी किया जाय।

जिससे सेवानिवृत्त के बाद आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर बीओगण अरुण वर्मा, विजय वर्मा, जिला संरक्षक शेषनारायण दूबे, कम्पनी अध्यक्ष झंझरी राजेंद्र दूवे, कोषाध्यक्ष पी सी जगप्रसाद यादव, कम्पनी अध्यक्ष पंडरी कृपाल जयशंकर शुक्ला, उपाध्यक्ष सूर्य मणि मिश्रा , कम्पनी अध्यक्ष नगर सेकेंड नीरज पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे, सुरेश नरायन दूबे, ओंकार, चन्द्र मोहन, शिवकुमार तिवारी, जगजीवन, जटाशंकर, धर्मेंद्र गौड़, विजलेश्वरी सिंह, सन्तोष पाण्डेय, लक्ष्मी नारायण मिश्रा सहित कई पूर्व होमगार्डस जवान भी मौजूद थे।

