बलरामपुर:मूक बधिर युवती से दुष्कर्म,मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

P Sharma

 बलरामपुर। जिले में एक सनसनीखेज वारदात की बात सामने आई है। इस घटना ने जहां एक तरफ पूरे जिलों को हिला कर रख दिया।  दूसरी तरफ जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक आवास के कुछ दूर आगे हुई इस घटना ने तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे, यहां पर कुछ मनचलों ने अपने मां के घर से अपने घर वापस आ रही एक मूक-बधिर लड़की का अपहरण करते हुए बारी-बारी रेप की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता सीसीटीवी फुटेज में भागती भी नजर आई।
दोनों आरोपियों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। घटना की स्थिति को समझने के लिए पुलिस अधीक्षक और अन्य बड़े आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और आरोपियों से उनका बयान दर्ज करवाया है। मंगलवार की दोपहर में ही पीड़िता के भाई के द्वारा तहरीर देते हुए दुष्कर्म की घटना का आप अनजान व्यक्तियों पर लगाया गया था कि सोमवार शाम को उनकी बहन के साथ कुछ मनचलों ने यह घटना  की थी।
मामला बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत आने वाले बहादुरापुर पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर घटित हुआ था। यही से थोड़ी दूर पर जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला जज और अन्य बड़े आला अधिकारियों के आवास व कुछ के कार्यालय हैं। परिजनों के मुताबिक, जब युवती अपने मामा के घर से वापस अपने घर आ रही थी, जोकि थोड़ी ही दूरी पर है तो रास्ते में युवको ने उसे जबरन अगवा कर सुनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। चूंकि युवती बोल नहीं सकती थी, वह मदद के लिए शोर भी नहीं मचा सकी और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि जब पीड़िता एक घंटे बाद तक घर नहीं लौटी, तो हमने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह बहादुरा पुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली। उसे तत्काल जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, पीड़िता शारीरिक रूप से स्थिर है, लेकिन सदमे में है। बहादुरपुर पुलिस चौकी के तीन से चार सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जबकि एसपी आवास के पास के एक कैमरे में 14 सेकंड का वीडियो कैद हुआ है, जिसमें युवती भागती हुई दिखाई दे रही है। परिजनों का आरोप है कि इतने संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही के चलते यह वारदात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *