गोरखपुर:फर्जी IAS का असली रौब,गिरफ्तार

P Sharma 

फर्जी I A S अधिकारी का असली रौब,बातचीत करता था निडरता से, एम एस सी की पढ़ाई किया था,फिर बना कोचिंग टीचर,यही से शुरू हुआ उसका कारनामा

 गोरखपुर में पकड़े गए फर्जी आईएएस अधिकारी के कारनामे चौंकाने वाले हैं। दरअसल, एमएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर कोचिंग टीचर बना. लेकिन टीचिंग ज्यादा दिन तक जमी नहीं।उसे कुछ बड़ा करने का जुनून था. ऐसे में उसने फर्जी आईएएस बनकर रौब झाड़ने और करोड़ों की ठगी का शातिर प्लान बनाया।

गौरव सिंह की हिम्मत तो देखिए, उसने एक एसडीएम को थप्पड़ रसीद कर दिया था। वह भागलपुर के एक गांव में दौरे पर पहुंचा तो वहां के एसडीएम ने उसके उसके बैच और रैंक पर सवाल पूछ लिया। यह सुनते ही उसने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया। इस रौब के सामने हारकर एसडीएम ने इस घटना की किसी से शिकायत तक नहीं की। उसके इस तेजतर्रार व्यक्तित्व के कारण उस पर कभी किसी ने शक नहीं किया।

गौरव सिंह को जब गिरफ्तार किया गया तो उसके बाद उसकी असलियत सामने आई। पुलिस ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें उसकी चार गर्लफ्रेंड से हुई लंबी-लंबी चैटिंग का पता चला। उन चार में से तीन प्रेमिकाओं के प्रेग्नेंट होने की भी जानकारी मिली। गौरव को वे सभी लड़कियां प्रशासनिक अफसर मानती थीं और इसीलिए उसके प्रेम जाल में फंसी हुई थीं। यह भी पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसने बिहार की एक लड़की से मंदिर में विवाह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *