संत कबीरनगर:चेन स्नेचर गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में मूंछों पर ताव देते दिखे

P Sharma 

SP के सामने बेखौफ अंदाज, वीडियो वायरल; नशे के लिए करते थे वारदात

_संत कबीरनगर, 2 जून 2026।_ जिले में चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कस्टडी में मीडिया के सामने दोनों आरोपियों का बेखौफ अंदाज चर्चा में है। कैमरों के सामने और SP की मौजूदगी में वे मूंछों पर ताव देते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने मोहम्मद कामिल और मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 23 मई को मेंहदावल क्षेत्र के अछिया में एक बुजुर्ग महिला से चेन लूट की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, गांजा और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करते थे। पहचान छिपाने को टोपी पहनते और चेहरा ढंकते थे। विरोध करने पर लाल मिर्च फेंक देते थे। ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में वारदात करते थे जहां सीसीटीवी कम होने से पकड़ में नहीं आते थे।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *