P Sharma
_रेलवे स्टेशन मार्ग के खंडहर से पकड़े गए, नकदी और मोबाइल भी बरामद; गैंग का खुलासा_
P Sharma
*ब्यूरो, गोंडा*
_गोंडा, 2 जून 2026।_ कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 चोरी की मोटरसाइकिल, एक की-पैड मोबाइल, 2580 रुपये नकद और नंबर प्लेट बदलने के लिए इस्तेमाल होने वाली पेंट की डिब्बी व ब्रश बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन मार्ग, शेखपुर के पास स्थित खंडहर से कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी रूपेन्द्र सिंह उर्फ रौनक, 21 वर्ष, निवासी अमदही बाजार, थाना उमरीबेगमगंज, दुर्गेश मिश्रा, 32 वर्ष, निवासी सिंहपुर नकहा, थाना कटरा बाजार, और गुड्डु उर्फ हेटा, 30 वर्ष, निवासी पटेल नगर घोसियाना, थाना कोतवाली नगर हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक पर पेंट करके नंबर बदलकर बेच देते थे। इनके खिलाफ मु0अ0सं0 0452/2026 और मु0अ0सं0 0505/2026 में BNS की धारा 303(2), 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी गुरुनानक उ0नि0 प्रशान्त कुमार, का0 अमित यादव, का0 मदन त्रिवेदी, रि0का0 उत्कर्ष पाण्डेय और रि0का0 प्रवीण कुमार शामिल रहे।

