हैरान कर देने वाली घटना,गोल गप्पे खाने के लिए मुंह खोला ,खुला ही रह गया मुंह

P sharma

अपनी भतीजी की डिलीवरी कराने अस्पताल आई थी। उसी साथ हैरान करने वाली एक घटना हो गई,पढ़े पूरी खबर ओरैया जिले की घटना

शनिवार दोपहर इंकिला देवी इटावा रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास एक चाट की ठेले पर गोलगप्पा खाने पहुंचीं। उनके साथ परिवार की अन्य महिलाएं भी थीं। पहला गोलगप्पा खाने के लिए जैसे ही उन्होंने मुंह खोला तो उनका जबड़ा खिसक गया और मुंह खुला रह गया।

करीब 15 मिनट तक वो खुद प्रयास करती रहीं, लेकिन मुंह बंद नहीं हुआ और दर्द होने लगा। जब दर्द असहनीय हो गया तो इंकिला ने मदद मांगी।

शोर सुनकर महिला के साथ आए रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए।

डॉक्टर मनोज कुमार और शत्रुघ्न सिंह ने जबड़ा चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने इंकिला देवी को हायर सेंटर चिचौली रेफर कर दिया। इंकिला देवी ने बताया कि चिचौली मेडिकल कॉलेज में करीब एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टर जबड़ा सही कर सके।

महिला के साथ आईं सावित्री ने बताया- ये गोलगप्पे खाने लगीं तो अचानक इनका मुंह खुला रह गया। मेरी बहू की डिलीवरी होनी थी। उसके लिए इंकिला देवी मेरे साथ आई थीं। अचानक हम लोग ठेके पर गोलगप्पे खाने लगे। तभी उनके साथ ऐसी घटना हो गई। उनके साथ पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।

डॉक्टर बोले- हजारों में एक के साथ होती है ऐसी घटना डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया – ऐसी घटना हजारों लोगों में से किसी एक के साथ होती है। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि उनके सामने ऐसा मामला पहली बार आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बेहद दुर्लभ हैं और अक्सर नहीं होते।

उन्होंने सलाह दी कि जिन लोगों के जबड़े में दर्द रहता है या मुंह कम खुलता है, उन्हें जबरन मुंह खोलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे यह समस्या हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *