गोंडा: केसीआईटी विद्यालय का वार्षिकोत्सव, एस डी एम गोंडा और सी ओ सिटी ने किया दीप प्रज्वलित, बच्चों के कार्यक्रम ने दर्शकों का मोहा मन

P Sharma 

विद्यालय उत्सव में साइबर क्राइम से जागरूक करने के साथ साथ बचाव की जानकारी और ताइक्वांडो का अभ्यास कराया गया

जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सदर एसडीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

 एस आई आर से जागरूक कर दी गई जानकारी

गोंडा।के सी आई टी पब्लिक स्कूल का बारहवां वार्षिक उत्सव हर्षो उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में जहां ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया गया वहीं साइबर क्राइम टीम के सीओ सिटी आनंद कुमार राय,साइबर प्रभारी संजय गुप्ता और हरिओम टंडन ने साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ठगी होने पर 1930 नंबर पर शिकायत करने की बात की और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का सुझाव दिया।कार्यक्रम फास्ट फूड से बचने,महिला शासक्ति करण,आरेशन सिंदूर,फैमिली थीम,यूनिटी थीम,संभा महराज पर नाटक,इंडियन फॉर्मर एवं सोल्जर थीम,भारत दर्शन पर नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रबंधक कमलेश पटेल ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराते हुए कहा बहुत जल्द विद्यालय को एक नया फील्ड प्राप्त होने वाला है।सदर एसडीएम ने एसआईआर पर दी जानकारी और शीघ्र फार्म भरकर जमा करने की अपील।

कार्यक्रम का समापन मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश एवं समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने कहा बच्चे बिल्डिंग के नींव होते है नींव जितनी मजबूत रहेगा बिल्डिंग उतना ही मजबूत होगा। बच्चे जिस विधा में ज्यादा रुचि रखते है अभिभावक उसी विधा में उन्हें आगे बढ़ने दे।कार्य क्रम में एक दर्जन पत्रकारों,विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों और विद्यालय के प्रबंधक कमलेश पटेल,प्राचार्य अंकिता श्रीवास्तव द्वारा कार्य क्रम में भाग करने वाले बच्चों को शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया।प्रबंधक ने सदर एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता,सीओ सिटी आनंद राय,मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश,

समाज कल्याण अधिकारी एस पी सिंह को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *