थाना इटिया थोक का मामला
गोण्डा।जमीनी विवाद में मार पीट का सिलसिला कम होता नही दिखाई दे रहा है।ताजा मामला गोकरन वर्मा पुत्र छेदी लाल निवासी बरडीहा पूरे आनंद पुरवा थाना इटिया थोक गोंडा का है। जिसमें विपक्षी गण विवादित जमीन पर नीव खोद रहे थे,प्रार्थी की लड़की गुड्डन देवी ने मना किया तो पूरे परिवार को लाठी डंडे और ईंट से पीटा गया और भद्दी भद्दी गालियां भी दिया गया। जिसमें गोकरन वर्मा की पुत्री को गंभीर चोटे आई है।प्रार्थी का कहना है कि थाना इटिया थोक की पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है विपक्षी गण प्रार्थी को अपना खेत भी जोतने नही दे रहे है।

प्रार्थी की मांग है कि उचित और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करा कर कार्यवाही किया जाय।इसलिए प्रार्थी पूरे परिवार के साथ पंचायत सभागार के सामने अनशन पर बैठा है।

