गोंडा। अब प्रेम प्रसंग में प्रेमी और प्रेमिकाओं की गला काट कर हत्या की जा रही है। शव को गेहूं के खेत में छुपाने का सब से अच्छा तरीका माना जा रहा है। पिछ्ले एक सप्ताह में प्रेम को लेकर एक महिला और एक युवक की हत्या हो चुकी थी। दोनो की हत्या गला ही काट कर की गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के दत्त नगर बिसेन गांव के निवासी 25 वर्षीय इंद्रभान उर्फ छोटू पुत्र हीरा सिंह बीते 11 मार्च को किसी का फोन आया और घर से चला गया। इस के बाद उस की लाश खैरा गांव में एक गेहूं के खेत में मिली। लाश बोर में भरी हुई थी। सर कटा हुआ था। मृतक इंद्र भान के पिता हीरा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार की देर शाम को जब सर काटी लाश मिली तो उस के पिता हीरा सिंह ने लाश को देख कर शव की पहचान किया। मृतक इंद्र भान उर्फ छोटू का प्रेम प्रसंग एक महिला से चल रहा था। मोबाइल फोन आने पर उस से मिलने गया था। जिस को लेकर उस की गला काट कर हत्या कर दी गई। शव को गेहूं के खेत में लाकर फेक दिया। मृतक के पिता हीरा सिंह की तहरीर पर मनोज पुत्र धनी राम और उस के परिजन के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कराया है। लोगो का कहना है कि मृतक इंद्र भान सिंह उर्फ छोटू अपने प्रेमिका से मिलने के लिए खैरी गांव आया था। इस के बाद उस की हत्या कर के शव को गन्ने के खेत में फेक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और कुछ लोगो को हिरासत में लेकर घटना की पूछताछ कर रही है। इटिया थोक थाना क्षेत्र विश्राम पुर बरेली गांव के निवासी मोहर्रम अली की पुत्र शकीना उर्फ हसीना की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर उस के प्रेमी विनोद यादव ने ही गला काट कर किया था। इस के बाद उस की लाश को एक गेहूं के खेत में ले जाकर फेक दिया था। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया था कि मृतका शकीना उर्फ हसीना की शादी बलराम पुर जनपद के श्री दत्त गंज थाना क्षेत्र के नसीम के साथ हुई थी। लेकिन उस का चक्कर विनोद यादव नामक युवक से हो गया था। विनोद यादव का गौना आ गया था। इस लिए वह शकीना से पीछा छोड़ना चाहता था। जिस को लेकर उस ने उस की गला काट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में उस को जेल भेज चुकी है।
प्यार में काटे जा रहे गले

