लखनऊ : चिनहट इलाके में बनी कठौता झील में रविवार दोपहर युवती का शव उतराता मिला।पुलिस ने युवती के दोस्त की मदद से लड़की की पहचान की है। मृतका का नाम 25 वर्षीय प्रियंका कनौजिया है। प्रियंका UP-112 में टेलीकॉलर के पद पर कार्यरत थी युवती के साथ क्या हुआ? ये हत्या है या उसने खुद अपनी जान दी है? ये सवाल बने हुए हैं और पुलिस इन सवालों के जवाब खोज रही है।बता दें कि प्रियंका सीतापुर जिले की संदना करसेहड़ा गांव की रहने वाली थी। पुलिस का मानना है कि प्रियंका ने झील में कूदकर अपनी जान दी है मृतका के साथी प्रियांशु ने शव की पहचान की है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से प्रियंका की चप्पल भी मिली है। मृतका के साथी प्रियांशु रावत का कहना है, कि वह उसे 6 सालों से जानता है ,और दोनों में अच्छी दोस्ती थी।यह भी जानकारी मिली है कि युवती लखनऊ में किराए के मकान में अकेली रहती थी।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

