बस्ती:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस हिरासत में नाबालिग की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया। थर्ड डिग्री टॉर्चर के बाद किशोर की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और नेताओं ने हंगामा किया। देर रात तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आया और थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर, दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस की बर्बरता ने एक और मासूम की जान ली।मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव का है, जहां आदर्श उपाध्याय नाम के नाबालिग को पुलिस ने मारपीट के आरोप में उठाया।रातभर थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया।
जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस उसे घर छोड़कर भाग गई।बाद में खून की उल्टियां होने के बाद किशोर की मौत हो गई।बीजेपी कार्यकर्ताओं और सपा नेताओं के जुलूस और धरने के बाद प्रशासन बैकफुट पर आया।जिसके बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया।एक दरोगा और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए।घटना के बाद एसपी की चुप्पी पर सवाल उठे, क्योंकि उन्होंने घटनास्थल पर जाने की जरूरत तक नहीं समझी। नेताओं के दबाव के चलते 10 घंटे बाद कार्रवाई की गई। प्रशासन के इस ढीले रवैये से लोगों में आक्रोश है और मजिस्ट्रेट जांच के बाद और बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

