P Sharma
*गोंडा।*
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष *राघवेंद्र तिवारी* के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने नव नियुक्त *जिला पंचायत राज अधिकारी गोवर्धन दास जैन* का माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया।
श्री जैन पूर्व में गोंडा में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। *30 जून को डीपीआरओ लालजी दुबे* के सेवानिवृत्त होने के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें चार्ज सौंपा था। अब *24 जुलाई को शासन* द्वारा उन्हें डीपीआरओ गोंडा का दायित्व निर्वहन का आदेश जारी किया गया। शासन से आदेश मिलते ही श्री जैन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर डीपीआरओ ने संघ को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपना कार्य पूरी निष्ठा से करें। कोई भी समस्या होने पर उसका *प्राथमिकता के आधार पर समाधान* किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में *इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष लोकनाथ शुक्ल, मनकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अतुल तिवारी, पूर्व महामंत्री शिवराम शुक्ला, रामपाल यादव, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, कल्पनाथ तिवारी* सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने नवागत अधिकारी को बधाई दी।

