P Sharma
*गोंडा।* रेलवे स्टेशन पर सोते हुए यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को *आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी गोंडा* की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से *65000 रुपये कीमत के 2 चोरी के एंड्राइड मोबाइल* बरामद किए गए हैं।
*शुक्रवार 25 जुलाई 2026* की रात करीब *8:10 बजे* गोंडा जंक्शन के *PF नंबर 2 पश्चिमी छोर स्थित शौचालय के पास* संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से *Redmi और Intel कंपनी के 2 मोबाइल* मिले।
कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह *गोंडा स्टेशन के आसपास ट्रेनों में सो रहे यात्रियों का मोबाइल चोरी* करता था और बाद में दूसरे यात्रियों को मजबूरी बताकर बेच देता था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *मोटू पुत्र जुम्मन, निवासी ग्राम खंभुआ वीरनापुर, थाना कोतवाली देहात, जिला बलरामपुर, उम्र 25 वर्ष* के रूप में हुई।
जीआरपी गोंडा में उसके खिलाफ *मु.अ.सं. 87/26 धारा 317(2) बीएनएस* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद मोबाइलों में से *1 मोबाइल CR No. 73/26 धारा 305(C) जीआरपी* में पहले से चोरी का दर्ज है। जांच *उपनिरीक्षक नीरज कुमार जीआरपी गोंडा* कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ *गोंडा स्टेशन पर आने-जाने वाली गाड़ियों में यात्रियों के सामान चोरी* के 2 मामले पहले से पंजीकृत हैं।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
*आरपीएफ:* निरीक्षक अनिरुद्ध राय, कांस्टेबल अरशद अली, राजकुमार शर्मा, जितेन्द्र कुशवाहा
*सीआईबी:* निरीक्षक उदय राज, उपनिरीक्षक लाल साहब सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह
*जीआरपी:* उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव व स्टाफ

