गोंडा:बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी हटाए गए,भ्रष्टाचार का था आरोप

P sharma 

गोंडा। शासन ने गोंडा के वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक सिद्धार्थ दीक्षित को हटा दिया है। प्रदीप कुमार को नया वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ दीक्षित को रायबरेली जिले का वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक बनाया गया है।

तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने वित्त एवं लेखा विभाग में तैनात लिपिक अनुपम पांडेय और सिद्धार्थ दीक्षित पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। विधायक ने शिकायत किया था कि दोनों अधिकारी मिलकर अपने परिजनों की फर्जी नियुक्ति कर वेतन निकाल रहे थे।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस मामले में कमिश्नर देवीपाटन मंडल को जांच के निर्देश दिए थे। कमिश्नर ने अपर आयुक्त प्रशासन की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है। हालांकि, लिपिक अनुपम पांडे के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

दीक्षित के तबादले के बाद शिक्षकों  ने खुशी व्यक्त किया है। शिक्षक समुदाय शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *