गोण्डा ।टॉमसन इंटर कॉलेज चौराहे पर दोपहर में एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।
ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा और आग की लपट निकलने लगी,लोग परेशान हो गए, ट्रांसफार्मर के ठीक बगल फास्ट फूड दुकानदार और अन्य सब्जी वाले ठेला लगाते है,या बैठते है।आग इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर पूरा जल गया। लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे आसपास के लोग भी स्थिति को जान पाए। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया,जिन्होंने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।हालांकि इस घटना में कोई जान माल की हानि नहीं हुआ,लेकिन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई । विद्युत आपूर्ति अब बहाल हो चुकी है।

