गोण्डा:डायल 112 की टीम के साथ अभद्रता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

P Sharma

गोंडा। जिले के परसपुर थाना के गांव हाथी बोर में शनिवार को डायल 112 पुलिस को मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। पुलिस ने इस मामले में उन्हें समझाने का प्रयास किया। तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दिया। इस मामले में हेड कांस्टेबल गिरजा शंकर की लिखित तहरीर के आधार पर परसपुर थाने में सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हाथी बोरगांव के रहने वाले राम लखन पुत्र पंचम लाल तथा शिव वचन पुत्र रामखेलावन को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि डायल 112 पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *