गोंडा: करीब 200 बीघा जमीन घोटाला में 18 भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोण्डा । जिला अधिकारी ने भूमि घोटाला में मामले में  एक्शन के बाद 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  गोंडा जिले के परसपुर कस्बे में डीएम के आदेश पर हुई जांच में नगर की कीमती जमीन के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गोंडा जिले के परसपुर बाजार में बहुचर्चित जमीन घोटाले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक दिनेश सिंह को सौंपी गई है। पीड़ित अनिल कुमार रस्तोगी ने इस पूरे मामले की शिकायत डीएम से किया था। डीएम के आदेश पर उप जिलाधिकारी तरबगंज की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन हुआ। कमेटी की जांच में सारे अभिलेख फर्जी पाए गए। इस मामले में राघवेंद्र सिंह, कुंवर महावीर सिंह, कुंवर राजेंद्र सिंह समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।उप जिलाधिकारी तरबगंज की अध्यक्षता में गठित कमेटी की जांच में पाया गया कि आरोपियों ने फर्जी इकरारनामों और दस्तावेजों के जरिए सरकारी और निजी जमीनों पर कब्जा कर लिया था। जमीनों की रजिस्ट्री के सभी कागजात फर्जी पाए गए। आरोपियों ने फर्जी गवाह, जाली हस्ताक्षर और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया था। परसपुर थाना अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह के अनुसार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। घोटाले की आर्थिक और कानूनी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *