गोंडा:आई टी आई में वीर बाल दिवस मनाया गया

P Sharma 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में आज 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को गुरु गोविंद सिंह के साथ साहिबजादो के बलिदान का परिचय करना था।

सिख गुरु के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह की आयु 9 और 6 वर्ष की थी,जब औरंगजेब के सैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया था ,औरंगजेब के सैनिकों ने कहा कि आप लोग अपना सिख धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लो ,परंतु इन वीर योद्धाओं ने माना कर दिया ।जिसके कारण इनको कठोर यातनाओं से प्रताड़ित किया गया, तब भी यह मुगल आक्रांताओं की बातें नहीं माने और मुगल सैनिकों का सामना करते रहे अंत में इन आक्रांताओं ने फतेह सिंह और जोरावर सिंह को दीवाल में जिंदा चुनवा दिया, दोनों छोटे बच्चे अपने धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गए, उनका यह बलिदान आने वाली पीढ़ियां अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

उनका यह बलिदान स्वरूप शहादत प्रत्येक बच्चों को देश प्रेम ,त्याग बलिदान का सीखता है कार्यक्रम में कार्यदेशक विजय कुमार ,शिवाकांत तिवारी ,कृष्ण कुमार यादव,अनुदेशक रजत कुमार, अभय जीत सिंह, कृष्ण कुमार, मधुसूदन विश्वास ,अशोक तिवारी, अरविंद कुमार इत्यादि स्टाफ ने प्रेरणादायक विचार रखें कार्यक्रम को समर्थन देने वाले सभी स्टाफ को विशेष आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *