P Sharma
मेरठ।मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में 30 वर्षीय राजमिस्त्री तालिब की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में मृतक की पत्नी इल्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने खुद प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की बात कबूल की है।
वीडियो में इल्मा कहती सुनाई दे रही है – _”मैंने प्रेमी को घर बुलाया, पति को खाने में नशीली दवा दी, फिर प्रेमी ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। मुझे अब पति की बहुत याद आ रही है, मैंने गलत किया, मुझे फांसी दे दो।”_
हत्या को हार्ट अटैक बताकर दबाया
पुलिस के मुताबिक इल्मा ने प्रेमी अमन और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। अमन ने चुनरी से तालिब का गला घोंटा, जबकि इल्मा और उसके साथी ने उसे पकड़े रखा। हत्या के बाद इल्मा ने परिजनों और पड़ोसियों को बताया कि तालिब की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
मामला गरमाने और वीडियो वायरल होने के बाद लोहियानगर पुलिस ने आरोपी पत्नी इल्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी अमन और दोस्त फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

