जानिए सच्चाई,फेसबुक एक मैसेज लगातार लोग पोस्ट कर रहे है,वास्तव में यह है क्या

P Sharma 

इस समय लगातार सभी लोग फेसबुक पर एक खास किस्म का पोस्ट कर रहे है। जिसमें दावा किया गया है कि वह पोस्ट लोगों की प्राइवेसी की सुरक्षा करेगा। इस दावे में कितनी सच्चाई है डिटेल में समझें।
आजकल फेसबुक पर एक खास किस्म का पोस्ट हर किसी की वॉल पर दिखाई दे रहा है। इसका संबंध फेसबुक पर लोगों की प्राइवेसी से है।  इस पोस्ट में लोग शेयर कर रहे हैं कि वह फेसबुक को अपने फोटो या निजी डेटा के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देते हैं। इस पोस्ट में लोग अपने बाकी  फ्रेंड्स से अपील भी करते हैं कि वह उनके पोस्ट को कॉपी पेस्ट करके एक नए पोस्ट के तौर पर अपनी वॉल पर पब्लिश करें। साथ ही इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, वह कानूनी रूप से फेस बुक को उनकी तस्वीरें या निजी डेटा इस्तेमाल करने का अधिकार दे बैठेंगे। इस वजह से यह पोस्ट तेजी से हर किसी की फेस बुक वॉल पर दिखाई देने लगा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या वाकई इस पोस्ट के जरिए लोग फेसबुक पर अपनी प्राइवेसी की रक्षा कर सकते हैं? इसका सीधा सा जवाब है नहीं!
कोई पोस्ट नहीं कर सकता प्राइवेसी की रक्षा
कोई पोस्ट नहीं कर सकता प्राइवेसी की रक्षा
गौरतलब है कि जब कोई भी फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाता है, तो वह प्लेटफॉर्म की जरूरी शर्तों को स्वीकार भी करता है। इन शर्तों में बताया जाता है कि फेसबुक आपका किस तरह का डेटा इक्ट्ठा करेगा। आप जब चाहें इस जानकारी को Facebook को इस्तेमाल करने से जुड़ी नियमों और शर्तों वाले सेक्शन में जाकर इन्हें पढ़ सकते हैं। हालांकि अगर आप नहीं चाहते कि Facebook आपने निजी डेटा का इस्तेमाल करे, तो इसके लिए Facebook पर कुछ भी पोस्ट करने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। जाहिर तौर पर आप इस चीज को कंट्रोल कर सकते हैं कि Facebook आपके डेटा का इस्तेमाल करे या नहीं लेकिन कोई पोस्ट ऐसा नहीं कर सकता।

यानि यह फेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *