बाराबंकी: दर्दनाक हादसा बोलेरो और डंपर की भीषण टक्कर,दो की मौत और पांच की हालत गंभीर

Pramod Sharma 

रामनगर थाना क्षेत्र में घटित हुई घटना

 बाराबंकी। इस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर और सवारियों से भरी बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर की भयावहता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना रामनगर थाना क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच पर दलसराय गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि बहराइच जिले के आलिया बुलबुल गांव निवासी छह लोग बोलेरो से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे। दलसराय गांव के पास सामने से आ रहे डंपर से सामने से भीषण टक्कर हो गई।

 आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से निकालने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। हादसे में बोलेरो चालक जामिद अली और सवारी सुमैया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद अली, साजिदा, रेहाना समेत अन्य पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।दुर्घटना के बाद अनियंत्रित डंपर हाईवे किनारे स्थित एक मकान की बाउंड्री तोड़ अंदर जा घुसा। दुर्घटना के चलते घंटों जाम लगा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *